(भेरूलाल गाडरी को मिले 10 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी कमला बहेड़िया को 9 मतों से करना पड़ा संतोष)
गंगापुर
(दिनेश लक्षकार)
स्मार्ट हलचल|सहाड़ा पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक मजबूती साबित करते हुए प्रधान पद के बाद उपप्रधान पद पर भी जीत का परचम लहराया। उपप्रधान पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार भेरूलाल गाडरी ने 10 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस की उम्मीदवार कमला बहेड़िया को 9 वोट मिले। इस प्रकार भेरूलाल गाडरी एक मत के अंतर से उपप्रधान निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव परिणाम सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया। सहाड़ा पंचायत समिति में उपप्रधान पद का चुनाव काफी रोचक रहा। दोनों प्रमुख दलों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंतिम परिणाम भाजपा के पक्ष में रहा।
प्रधान और उपप्रधान दोनों पदों पर भाजपा का कब्जा
सहाड़ा पंचायत समिति के चुनाव में भाजपा ने प्रधान और उपप्रधान दोनों महत्वपूर्ण पदों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा। पहले प्रधान पद पर भाजपा की रतन कंवर निर्वाचित हुईं और अब उपप्रधान पद पर भेरूलाल गाडरी की जीत ने भाजपा की स्थिति को और मजबूत कर दिया है। दोनों पदों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत से कांग्रेस को निराशा का सामना करना पड़ा।
एक वोट से तय हुआ उपप्रधान का चुनाव
उपप्रधान पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भेरूलाल गाडरी को 10 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कमला बहेड़िया को 9 मत प्राप्त हुए। महज एक वोट के अंतर से आए इस परिणाम ने चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण बना दिया। एक मत के अंतर से मिली जीत ने भाजपा खेमे में उत्साह को दोगुना कर दिया।