Homeभीलवाड़ास्वच्छ अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल ने की सफाई

स्वच्छ अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल ने की सफाई

बलवन्त जैन
बिजौलियां,स्मार्ट हलचल – अयोध्या में प्रभु श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा बिजोलिया मंडल ने आज विंध्यवासिनी मंदिर परिसर की स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। भाजपा कार्यकर्ता में 500 साल बाद राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का जोश और उमंग देखते ही बन रही थी इसी कारण सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेरी झोपड़ी में आज राम आएंगे की संगीतमय धुन पर नाचते झूमते हुए पूरे परिसर को झाड़ू लगाकर स्वच्छ किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा,पंचायत समिति सदस्य हीतेंद्र सिंह राजोरा,मंडल महामंत्री विट्ठल तिवारी पूर्व नगर अध्यक्ष शांतिलाल जी जोशी एवं वेद प्रकाश तिवारी ,एस सी मोर्चाध्यक्ष कमलेश कोली,ओबीसी मोर्चाध्यक्ष महेंद्र गुर्जर,संयोजक जगदीश पुरी, स्वच्छता अभियान प्रभारी नंद लाल सिंधी पंकज विजयवर्गीय,कैलाश तेली विनोद शर्मा,सोशल मीडिया प्रभारी कालूपुरी एम तुलसी सिंधी,जगन्नाथ खटिक,निलेश चित्तोड़ा,राकेश नलवाया सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने स्वच्छता अभियान में सहयोग किया।

RELATED ARTICLES