Homeभीलवाड़ासुन्दरसिंह भंडारी ने अपना संपूर्ण जीवन भारत माता और राष्ट्रवाद को समर्पित...

सुन्दरसिंह भंडारी ने अपना संपूर्ण जीवन भारत माता और राष्ट्रवाद को समर्पित किया

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यपाल स्व. सुंदरसिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया। आयोजन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य, सांसद दामोदर अग्रवाल के सान्निध्य, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता और जिला प्रमुख बरजी देवी भील, विधायक उदयलाल भडाना, गोपाल खंडेलवाल, गोपीचंद मीणा, अशोक कोठारी, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, और पूर्व विधायक बालूराम चैधरी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।

विचार गोष्ठी में चतुर्वेदी ने कहा कि स्व. सुंदरसिंह भंडारी के लिए सदैव संगठन और देश सर्वोपरि रहा। उन्होंने अपने जीवन में कभी भी विचारधारा से समझौता नहीं किया और वे संगठन के मामलों में जितने सख्त थे, व्यक्तिगत जीवन में उतने ही विनम्र थे। चतुर्वेदी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्व. भंडारी के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अंगीकार करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सान्निध्य प्रदान कर रहे प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि स्व. भंडारी ने अपना संपूर्ण जीवन भारत माता और राष्ट्रवाद को समर्पित कर दिया। उन्होंने गांव की चैपाल से लेकर राजभवन तक का सफर अत्यंत सादगी और पवित्रता के साथ तय किया। अग्रवाल ने कहा कि ऐसे श्रेष्ठ बुद्धिजीवियों की जीवनी को पाथेय के लिए पढ़कर अपने जीवन को धन्य किया जा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि स्व. भंडारी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। भाजपा संगठन को वटवृक्ष बनाने में अनेक व्यक्तियों का हाथ है, जिनमें से एक स्व. सुन्दरसिंह भंडारी भी हैं। भाजपा संगठन सिर्फ चुनावों में काम नहीं करती, अपितु निरंतर जनहित के कार्यों के साथ समय-समय पर ऐसे व्यक्तियों को याद कर अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने की राह भी दिखाती है। कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में उपजिला प्रमुख शंकर गुर्जर, जिला महामंत्री भगवतीप्रसाद जोशी, राजकुमार आंचलिया, जिला उपाध्यक्ष मंजू चेचाणी, अविनाश जीनगर, बाबूलाल आचार्य, छैलबिहारी जोशी, मुकेश धाकड़, प्रहलाद त्रिपाठी, जिला मंत्री सुरेंद्रसिंह मोटरास, गोपाल तेली, अमित सारस्वत, प्रतिभा माली, अमरसिंह चैहान, जमनालाल सेन, जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष प्रवास प्रमुख मनोज बुलानी, जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी, पूर्व जिलाध्यक्ष एलएन डाड, लादुलाल तेली, मुकेश चेचाणी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शंकरलाल जाट, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष पूरण डीडवानिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान कायमखानी, नगरपालिका अध्यक्ष रामेश्वर छीपा, रेखा परिहार, संजय डांगी, प्रधान राजेंद्र सरगरा, मांगीदेवी भील सहित बड़ी संख्या में जिलेभर से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्व. सुन्दरसिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनके आदर्शों और कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम सभी उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणादायी और भावुक कर देने वाला रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्व. भंडारी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES