Homeराजस्थानकोटा-बूंदीभाजपा की गांव चलो अभियान एवं शक्तिवदन की एक दिवसिय कार्यशाला हुई...

भाजपा की गांव चलो अभियान एवं शक्तिवदन की एक दिवसिय कार्यशाला हुई आयोजित 

BJP’s Gaon Chalo campaign

खेड़ारसूलपुर.स्मार्ट हलचल/भारतीय जनता पार्टी कोटा देहात जिले की गांव चलो अभियान एवं शक्तिवदन की एकदिवसीय कार्यशाला आज पाषाण भवन में प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा के मुख्य आथित्य एवं भाजपा देहात जिला अध्यक्ष योगेंद्र नंदवाना की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गढ़ 10 वर्षों में गरीब कल्याण महिला सशक्तिकरण अन्तर्वाहय सुरक्षा सांस्कृतिक उत्थान एवं विश्व में भारत के गौरव में वृद्धि जैसे आयामों पर अतुलनीय कार्य किया है।
गांव चलो अभियान के संयोजक एवं सांगोद प्रधान जयवीर सिंह ने बताया की अभियान के तहत जिले के प्रत्येक बूथ पर प्रवासी कार्यकर्ता 24 घंटे उपस्थित रहेंगे। उक्त अभियान की कार्यशाला प्रत्येक मंडल पर 5 फरवरी को होगी।
पूर्व प्रधान भगवान सिंह धाकड़ एवं पुष्पेंद्र सिंह इस अभियान के सहसंयोजक होंगे।
शक्ति वंदन अभियान के जिला संयोजक ललित शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान चलाया जाएगा अभियान का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा त्रिवेदी राजनेता मेघवाल सुरेश शर्मा एवं राजेश प्रजापत को अभियान की टीम में शामिल किया गया है।
बैठक के प्रारंभ में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
कार्यशाला में लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, जिला प्रभारी इंद्रजीत सिंह झाला, लोकसभा विस्तारक जितेंद्र कौशिक, पूर्व मंत्री रामगोपाल बेरवा,जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल,जिला उपाध्यक्ष गायत्री शर्मा, नरेंद्र काला प्रधान,कलावती प्रधान, सुल्तानपुर शर्मा, नगर पालिका चेयरमेंन रजनी सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर एल एन शर्मा, प्रहलाद पवार ,पूर्व जिला प्रमुख गोविंद सिंह परमार आदि ने विचार व्यक्त किये। संचालन जिला महामंत्री नरेंद्र राजा ने किया।

RELATED ARTICLES