रक्तदान से बचाई जा सकती है अनमोल जिंदगी, नई राज्यास पीएचसी पर ली स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ

किशन वैष्णव

शाहपुरा ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. चेनाराम कुमावत ने रक्तदान का महत्व बताते हुए अधिकाधिक लोगों से आगे आने का किया आह्वान

शाहपुरा@स्मार्ट हलचल|नई राज्यास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सा विभाग के कार्मिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।कार्यक्रम में शाहपुरा ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. चेनाराम कुमावत ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। समय पर रक्त उपलब्ध होने से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी दूसरे व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।डॉ. कुमावत ने आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक लोग स्वैच्छिक रूप से रक्तदान के लिए आगे आएं और समाज में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है, ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान की भावना समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर एएनएम सुशीला ढाका,पायल श्रीमाली,रामप्रसाद मीणा सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।