नारकोटिक्स कमिश्नर डॉ. बिसेन ने किए प्राकट्य स्थल पर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन

भादसोड़ा – स्मार्ट हलचल|भारत के नारकोटिक्स आयुक्त डॉ. दिनेश बिसेन (आईआरएस) ने शुक्रवार को बागुण्ड भादसोड़ा स्थित श्री सांवलिया जी प्राकट्य स्थल मंदिर पहुंचकर भगवान श्री सांवरिया सेठ के दर्शन किए। एनसी डॉ. बिसेन के साथ डीएनसी कोटा नरेश बुंदेल (आईआरएस), एएनसी जब्बरसिंह राजपुरोहित, डीओओ बीएन मीणा, डीके सिंह, बीएल मीणा, प्रदीप कुमार सहित नारकोटिक्स अधिकारीगण ने दर्शन किए। मंदिर पुजारी ने चरणामृत, तुलसीपत्र प्रदान किया। भादसोड़ा सरपंच डॉ. शम्भू सुथार, लम्बरदार मोहन लाल, राधे सुथार, कंवरलाल गुर्जर, मांगीलाल जाट सहित अफ़ीम काश्तकारों ने भगवान श्री सांवलिया सेठ की तस्वीर, महाप्रसाद एवं उपरना भेंट कर स्वागत किया।

• डॉ. सुथार ने पांच सूत्रीय पत्र सौंपा –
भादसोड़ा ग्राम पंचायत प्रशासक (निवर्तमान सरपंच) डॉ. शम्भू सुथार ने भारत के नारकोटिक्स आयुक्त डॉ. दिनेश बिसेन को किसान हित में पांच सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपा। पत्र में मॉर्फिन का प्रत्यक्ष एवं पुनः परीक्षण की सुविधा देने, अफीम खरीद मूल्य बढ़ाने, अफीम काश्त की दो प्लॉट में अनुमति देने, सीपीएस पद्धति को समाप्त कर ग़म पद्धति में लाइसेंस जारी करने, 1998 से कटे हुए लाइसेंस बहाल करने इत्यादि मांग की गई।