Homeराजस्थानकोटा-बूंदीदुराचार में लिप्त पाए जाने पर शिक्षकों के घर पर भी चलेगा...

दुराचार में लिप्त पाए जाने पर शिक्षकों के घर पर भी चलेगा बुलडोजर

दुराचार में लिप्त पाए जाने पर शिक्षकों के घर पर भी चलेगा बुलडोजर

सख्त अंदाज में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

कोटा ।स्मार्ट हलचल/अपने सख्त अंदाज के लिए जाने जाने वाले राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक बार फिर तल्ख तेवर दिखाये है। मदन दिलावर ने कोटा में बालिकाओं को साइकिल वितरण के कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में कोई भी शिक्षक दुराचरण छेड़छाड़ जैसे मामलों में लिप्त पाया गया तो वह उसकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाने से भी नहीं चूकेंगे। चाहे इसके लिए उन्हें फांसी ही क्यों ना हो जाए। मदन दिलावर ने उदाहरण देते हुए कहा कि 26 जनवरी को पर्वतसर में एक टीचर शराब पीकर डांस कर रहा था। जैसे ही उनकी जानकारी में आया उन्होंने उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षकों का छात्र-छात्राओं के प्रति अधोभनीय रवैया बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES