शुद्ध आहार मिलावट पर वार बढ़ती गर्मी मे मिलावटी,दूषित खाद्य पदार्थो का विक्रय ना करे कारोबारी, डॉ सांमर

फ़ूड मोबाइल वेन के जरिये जांची प्ररति शिष्टानों की सेहत

बूँदी -स्मार्ट हलचल|बढ़ती गर्मी के मद्देनजर आमजन को मिलावटी दूषित खाद्य पदार्थो का बेचान ना हो इसको देखते हुए. गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने राज्य के खाद्य सुरक्षा आयुक्त ड़ॉ0 टी शुभमंगला एवं जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव की ओर से जारी दिशा निर्देशो की पालना मे बून्दी शहर में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अन्तर्गत मोबाईल फूड वेन स्टाफ द्वारा कचोरी, समोसा, मिष्ठान भण्डार एवं अन्य प्रष्ठिानों का निरक्षण करवाया गया। सभी कचोरी-समोसा खाद्य कारोबारकर्ताओं को समय-समय पर दुषित तेल को बदलने हेतु निर्देश दिए साथ ही गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को आम जनता को शुद्ध खाद्य सामाग्री विक्रय करने हेतु आदेशित किया गया।