ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ अमर्यादित बयान बाजी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल का कलेक्ट्रेट पर पुतला फूंक कर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस जनों में भारी आक्रोश था एवं कांग्रेस जनों द्वारा राधामोहन दास अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उनके द्वारा दिए गए बयान पर सार्वजनिक माफी की मांग की।
इस दौरान निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी अपनी पार्टी की विचारधारा पर बात करने एवं उसका प्रचार प्रसार करने की स्वतंत्रता है, लेकिन लोकतंत्र में हर नेता को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए एवं किसी भी विपक्षी व्यक्ति पर अर्नगल टिप्पणी या अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए, सचिन पायलट पूरे राजस्थान में जन-जन के नेता है एवं कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ आम जनता और युवा वर्ग में भी वह बहुत लोकप्रिय है, उनके द्वारा पूरे देश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जो मेहनत की जा रही है एवं राजस्थान में उनकी लोकप्रियता का जो ग्राफ बढ़ रहा है उससे बौखलाकर भाजपा प्रभारी द्वारा यह टिप्पणी की गई है जो कि भाजपा की एक सोची समझी चाल है। राधा मोहन दास अग्रवाल द्वारा सचिन पायलट पर की गई टिप्पणी की हम सभी कांग्रेस जन विरोध करते हैं एवं श्री राधा मोहन दास अग्रवाल से सार्वजनिक माफी की मांग करते हैं।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुमंत सुवालका, जाकिर हुसैन, मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष विनोद लढढा, निवर्तमान पार्षद कन्हैया लाल माली, अशोक वैष्णव, देवराज साहू, सुमित मीणा, संदीप सिंह शम्मी, राजू खटीक, अंकुश आदिवाल, राजेश चावला, महेंद्र राठौर, शैलेंद्र सिंह चूंडावत, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव अल्पेश गोस्वामी, विधान सभा अध्यक्ष आदित्य चावला, नगर अध्यक्ष अमन खान, ब्लॉक अध्यक्ष जय पारिक, रोहित बोरीवाल, पूर्व अंजुमन सदर मोहम्मद हारून, अंकुश जैन, संजय शर्मा, छवि देशबंधु, अजय गुर्जर, रफीक खान चंदेरिया, पंकज उपाध्याय, प्रदीप सेन, फिरोज खान, सद्दाम पठान सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
