सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर रुपाहेली चौराया के पास एक कार व बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को जिला चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवाया । एएसआई फूलचंद ने बताया कि गुरुवार शाम को रूपाहेली चौराहे के पास सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने एक कार व बाइक में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार कालू खा पिता पप्पू खा मेव उम्र 28 वर्ष निवासी श्रीपुरा, थाना बड़लियास घायल हो गया । घायल को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई । शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया, जहां शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा ।
