उदयपुर 28 जून
स्मार्ट हलचल।भामाशाह जयंती के अवसर पर शिक्षा विभाग राजस्थान द्वारा कल सोमवार को जयपुर में आयोजित होने राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उदयपुर के शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव को सम्मानित किया जाएगा।जानकारी के अनुसार यादव को यह सम्मान एडीपीसी के पद पर रहते हुए उदयपुर जिले के वल्लभनगर ब्लॉक के खरताणा गांव में भामाशाहों के सहयोग से लगभग 4.21 करोड़ रुपए मूल्य लागत से सेठ श्री चांदमल भंवरलाल रा उ मा विद्यालय के भवन निर्माण कार्य के लिए प्रेरक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यादव को यह सम्मान लगातार चौथे वर्ष प्रदान किया जा रहा है इससे पहले गत वर्ष जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किया गया है। यादव उदयपुर जिले के पहले शिक्षा अधिकारी है जिन्हें यह सम्मान चौथी बार मिल रहा है।
इसी कार्यक्रम में सलूंबर जिले के सेमारी ब्लॉक के सुरखण्ड खेड़ा निवासी विमल कुमार चौबीसा को भी भामाशाह प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। वे सेमारी ब्लॉक के राउप्रावि खेतावतों का वाड़ा में शिक्षक के पद पर कार्यरत है।
उल्लेखनीय है कि श्री यादव वर्तमान में सिरोही जिले में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत है। यादव के सम्मान के लिए चयनित होने पर उदयपुर जिले के शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है।
