सच्चाई से रूबरू

शिक्षा से ही समाज का विकास, संगठन में ही समाज की शक्ति : सैनाचार्य अचला नंद गिरी जी महाराज

भीलवाड़ा, 29 अप्रैल।स्मार्ट हलचल|सैन समाज के पूज्य सैनाचार्य अचला नंद गिरी जी महाराज ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे बड़ा माध्यम है तथा संगठित समाज ही निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करता है। उन्होंने समाज में आपसी सहयोग, सम्मान एवं एकता बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि एक-दूसरे का पैर खींचने के बजाय हाथ पकड़कर आगे बढ़ाने की सोच समाज को मजबूत बनाती है। साथ ही उन्होंने नारी शक्ति एवं गौ माता के सम्मान का भी आह्वान किया। यह विचार उन्होंने बुधवार को भीलवाड़ा में आयोजित अपने जन्मोत्सव समारोह के दौरान व्यक्त किए।
जानकारी देते हुए राहुल सेन ने बताया कि सैनाचार्य अचला नंद गिरी जी महाराज रायका बाघ, जोधपुर से प्रस्थान कर भीलवाड़ा पहुंचे, जहां कमला पाम सोसाइटी के मुख्य द्वार पर समाजजनों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा एवं जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान सेन समाज के नागरिकों ने कॉन्ट्रैक्टर ओम प्रकाश सेन के नेतृत्व में केक काटकर सैनाचार्य जी का जन्मोत्सव मनाया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की।
कार्यक्रम में गिरी माहेश्वरी, राजेश गोयल, उमेश बिश्नोई एवं भास्कर मानसिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं सेन समाज के लादू लाल सेन, गोपाल लाल सेन एवं राहुल सेन ने सैनाचार्य अचला नंद गिरी जी महाराज का शाल एवं पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। कल्पना पाम सोसायटी महिला मंडल की ओर से कल्पना माहेश्वरी, मधु देवपुरा, जय शर्मा एवं ऋतु मानसिंहका ने भी महाराज श्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम में सेन समाज के गणमान्यजन, युवा एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
जन्मोत्सव कार्यक्रम के पश्चात सैनाचार्य अचला नंद गिरी जी महाराज रामगंज मंडी, कोटा के लिए प्रस्थान कर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *