Homeभरतपुरशास्त्रीय संगीत को सुनने के लिए दिन भर जमें रहे श्रोता

शास्त्रीय संगीत को सुनने के लिए दिन भर जमें रहे श्रोता

शशिकांत शर्मा

स्मार्ट हलचल/वैर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 फरवरी2024 को संगीतकार स्वर्गीय पंडित कमलनयन की 35 वी स्मृति के अवसर पर सफेद महादेव पर शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें राजेंद्र कृष्ण अग्रवाल मथुरा वालों के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया एवं राजेंद्र प्रसाद व ब्रह्मानंद दाढ़ी वाले द्वारा माल्यार्पण किया गया। संगीत पार्टी सौंकरी कठूमर व साजोंली अलवर एवं स्थानीय रामदल मंडल द्वारा गायन किया गया। स्थानीय दल द्वारा वृंदावनी सारंग, भीमपलास, पुरिया धनाश्री में व सौंखरी मंडल द्वारा शुद्ध सारंग व पील राग व साजोली मंडल द्वारा भीम पलाशी में अपनी प्रस्तुति दी। श्रोता सुबह से शाम तक शास्त्रीय संगीत के रस में सरावोर रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES