30 अप्रैल को भीलवाड़ा में सजेगा ‘सितारों का मेला’, कॉमेडी का तड़का लगाएंगे एहसान कुरैशी

(महेन्द्र नागौरी)

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा शहर 30 अप्रैल को एक भव्य और यादगार आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। पार्षद श्याम लाल मल्होत्रा की धर्मपत्नी कौशल्या देवी मल्होत्रा के सम्मान में आयोजित रिटायरमेंट समारोह में बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन एहसान कुरैशी अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे।
इस आयोजन को लेकर शहर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है, जिससे यह कार्यक्रम एक बड़े सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन का रूप लेता नजर आ रहा है।
अपने अनोखे अंदाज और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए पहचान रखने वाले एहसान कुरैशी की मौजूदगी कार्यक्रम में मनोरंजन का खास आकर्षण होगी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
यह समारोह न केवल एक सम्मान का अवसर होगा, बल्कि भीलवाड़ा के सामाजिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में एक विशेष पहचान भी छोड़ने वाला आयोजन साबित होगा।