खखरेरू/स्मार्ट हलचल|फतेहपुर थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कुलदीप पासवान (पुत्र भोलाई) निवासी तक्कीपुर के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार कुलदीप अपनी बहन को दहेज में देने के लिए खरीदी गई बाइक लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तक्कीपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायल को रक्षपालपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि किशोर के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि ई-रिक्शा चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
