चित्तौड़गढ़ विधायक को सांत्वना देने आक्या गांव पहुंचे मुख्यमंत्री शर्मा

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को अल्प प्रवास पर चित्तौड़गढ़ जिले के ग्राम आक्या पहुंचे वहां उन्होने चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से मिलकर उनके पिता व 40 वर्षो तक ग्राम पंचायत आक्या के मुखिया रहे रामसिंह आक्या के निधन पर शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार दोपहर को हेलीकोप्टर से ग्राम आक्या पहुंचे। ग्राम आक्या मे ही बने हेलीपेड पर हेलीकोप्टर के उतरने पर सहकारिता मंत्री गौतम दक, पूर्व यूडीएच मंत्री व निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, बेंगु विधायक सुरेश धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगवानी की। हेलीपेड से मुख्यमंत्री विधायको के साथ पेदल आक्या निवास पहुंचे वहां उन्होने दिवंगत रामसिंह चौहान की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की तथा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से भेंटकर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सांत्वना प्रदान की। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधी, प्रशासनिक अधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शर्मा करीब आधे घण्टे तक विधायक आक्या के साथ रहने के बाद हेलीकोप्टर से जयपुर के लिये प्रस्थान किया।
इससे पूर्व बुधवार को ही राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सहाड़ा विधायक लादुलाल पितलीया, आसींद विधायक जब्बरसिंह सांखला, राजस्थान राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियो, सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधियो व आमजनो ने ग्राम आक्या पहुंचकर विधायक आक्या को उनके पिता के निधन पर दुख प्रकट करते हुए शोक व्यक्त किया।