मांगें पूरी न होने पर सुभाष उद्यान तालाब में ‘जल समाधि’ आंदोलन की दी चेतावनी
अनिल कुमार
ब्यावर।स्मार्ट हलचल|ब्यावर नगर परिषद क्षेत्र एवं परिसीमन के तहत जुड़े नए ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त गंभीर जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ब्यावर के तत्वावधान में नगर परिषद परिसर के बाहर विशाल जनआक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर नगर परिषद की कार्यप्रणाली के प्रति अपना तीव्र रोष व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान नागरिकों के आक्रोश को देखते हुए नगर परिषद आयुक्त श्रीमती कीर्ति कुमावत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्वयं धरना स्थल पर पहुँचीं। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ब्यावर के अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा के नेतृत्व में उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु समयबद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें:
नगर की जर्जर एवं गड्ढायुक्त सड़कों की तुरंत मरम्मत।
बदहाल सफाई व्यवस्था, जाम नालियों से जलभराव एवं आवारा पशुओं की समस्या का स्थाई समाधान।
बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू करना तथा सुभाष उद्यान तालाब से जलकुंभी हटाना।
सीवरेज परियोजना के प्रथम चरण के अधूरे एवं अव्यवस्थित कार्यों को पूरा करना।
सेवाओं में सुधार किए बिना वसूले जा रहे ₹50 प्रतिमाह कचरा शुल्क पर तत्काल रोक।
वर्ष 2018 में नियुक्त सफाई कर्मचारियों से उनके मूल पद के अनुरूप कार्य लिया जाना।
परिसीमन से जुड़े नए ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं विकास कार्यों में पारदर्शिता लागू करना।
नेताओं ने साधा नगर परिषद प्रशासन पर निशाना:
धरने को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने कहा:
“कांग्रेस का यह आंदोलन किसी राजनीतिक स्वार्थ से नहीं, बल्कि ब्यावर की जनता के मूलभूत अधिकारों और प्रशासनिक जवाबदेही के लिए है। यदि प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो वे स्वयं और सैकड़ों कार्यकर्ता सुभाष उद्यान तालाब में जल समाधि लेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”
सभा को संबोधित करते हुए खनन विभाग प्रदेशाध्यक्ष आशीष पाल पदावत, विधानसभा प्रत्याशी पारस पंच, पूर्व सभापति डॉ. मुकेश मौर्य, मुकेश सोलंकी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष दलपत मेवाड़ा, नगर अध्यक्ष भरत बाघमार, पूर्व प्रधान लाल मोहम्मद, एडवोकेट घनश्याम फुलवारी, मुकेश लखन, जीवराज जावा एवं मेघराज बोहरा ने कहा कि नगर परिषद की उदासीनता के कारण ब्यावर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है और कांग्रेस जनता की आवाज बनकर समाधान होने तक यह संघर्ष जारी रखेगी।
प्रदर्शन में ये सभी रहे उपस्थित:
प्रदर्शन के दौरान जवाजा ब्लॉक अध्यक्ष धरमसिंह भाटी, दिनेश पाल पदावत, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजमत काठात, नगर अध्यक्ष भरत बाघमार, पूर्व प्रधान लाल मोहम्मद, बशीर मोहम्मद, पुष्पांजलि पारीक, हारून छीपा, गोपाल डाणी, अजय मूंदड़ा, अश्विनी प्रजापत, बृजवल्लभ पाराशर, नारायण मेहरड़ा, शोभा चौधरी, मैमूना बानो, यशोदा गुर्जर, अशरफ़ काठात, मजीद कुरेशी, रोहित गोयल, फ़ौजी सोहन काठात, फ़तहसिंह राठौड़, शकूर काठात, रमेश पन्नू, महबूब काठात, दीना काठात, हाकिम भाई, हनुमान सांखला, हरीश सांखला, विक्रान्त यादव, एवं रोशन काठात सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नगरवासियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
