बालाजी एकेडमी में हुआ कार्यक्रम, विद्यार्थियों को सेवादल के इतिहास व हार्डिकर के विचारों से कराया परिचित
अनिल कुमार
ब्यावर।स्मार्ट हलचल|हिन्दुस्तान सेवादल के संस्थापक, स्वतंत्रता सेनानी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. नारायण राव सुब्बाराव (एन.एस.) हार्डिकर की 51वीं पुण्यतिथि बुधवार को ब्यावर जिला कांग्रेस सेवादल की ओर से पुराना जोधपुर बाईपास स्थित बालाजी एकेडमी में सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सोनी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्व. एनएस हार्डिकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष वीवी श्रीनिवास के निर्देशानुसार विद्यालय में विद्यार्थियों को हिन्दुस्तान सेवादल के इतिहास, उद्देश्य और हार्डिकर के विचारों की जानकारी दी गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने विद्यार्थियों के साथ हार्डिकर के विचार साझा किए और कहा कि सेवादल की स्थापना का उद्देश्य देशसेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना था। इस दौरान प्रदेश महिला सेवादल प्रभारी गंगा रावत, प्रदेश सचिव सोहन मेवाड़ा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भारत बाघमार एवं पूर्व पार्षद श्यामसुंदर शर्मा का जिला अध्यक्ष विक्रम सोनी ने गांधी टोपी एवं सूत की माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद माथुर, विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट मगन सोलंकी, यंग ब्रिगेड सेवादल जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार, महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष उर्मिला कांवरिया, प्रदेश सचिव महिला सेवादल जानवी भरवानी, पूर्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधिका शर्मा, जेनिथ शर्मा, जिला प्रवक्ता ऋषि लाम्बा, एडवोकेट आशीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुकेश जोशी, बिरदा राम सैनी, चेतनाराम मेघवाल, बालूराम सेन, अशोक मूंदड़ा, गोपाल राम, नरेंद्र कुमार, हरि सिंह, शिव शंकर राठौड़, घनश्याम बरोलिया, नरेंद्र सिंह गाड़िया, सम्राट सिंह सिसोदिया, दिनेश सिंह कड़ीवाल, दयाल सिंह, रीमा, उर्मिला सोलंकी, अंतिमा ओझा, शोभा चौधरी, जसोदा गुर्जर, मोतीलाल फुलवारी, राम स्वरूप डागर, ओमप्रकाश, हरिसिंह, अर्पित बाज़ारी, प्रकाश सिंह चौहान, महेंद्र सिंह, अर्जुनलाल सिंगारिया, राधेश्याम शर्मा, एडवोकेट नंदकिशोर लहवासिया, सतगुरु शरण शुख़घामी, कमलेश बोहरा, सोनू चौहान, मोतीलाल फुलवारी एवं संभव कोठारी पंच सहित बड़ी संख्या में सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से सेवादल कार्यकर्ताओं ने स्व. हार्डिकर के देशसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
