कैलाश मीणा के जिला प्रमुख बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, गेणोली में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई

पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय सहित जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष; जिले के विकास को नई गति मिलने की जताई उम्मीद

मांडलगढ़/गेणोली (स्मार्ट हलचल/महावीर सेन)

स्मार्ट हलचलकैलाश मीणा के जिला प्रमुख बनने पर मांडलगढ़ उपखंड क्षेत्र के गेणोली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती और ग्रामीण विकास के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

🛑 गेणोली में बधाई कार्यक्रम : मुख्य बिंदु

  • अवसर: कैलाश मीणा के जिला प्रमुख निर्वाचित होने पर गेणोली में कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी।
  • उम्मीद: ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों और जनहित योजनाओं को गति मिलने की आशा।

ये जनप्रतिनिधि व कांग्रेस कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय, होड़ सरपंच सत्यनारायण गुर्जर, मोहनपुरा सरपंच सीताराम गुर्जर, कांग्रेस किसान ब्लॉक अध्यक्ष भूरा लाल माली, वर्तमान वार्ड पंच मुकेश खटीक, पूर्व वार्ड पंच श्याम लाल माली, कांग्रेस युवा नेता ओम सेन, शिवलाल रेगर, मांगीलाल रेगर, महावीर माली, नंदलाल प्रजापत और सिंटू शक्तावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।