प्रशासन से पैंथर को पकड़ने की मांग
गुरला:- स्मार्ट हलचल|गुरला क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुंदली के बांसड़ा में बीती रात पैंथर ने एक गोमाता पर हमला कर दिया। पैंथर ने भेरू लाल सेन के बाड़े में बंधी गाय को बुरी तरह नोच डाला। गाय अभी जिंदा है लेकिन उसकी हालत दयनीय बनी हुई है। परिजनों द्वारा गाय को इलाज के लिए अस्पताल ले गये।पैंथर के आए दिन होने वाले हमलों से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। किसान और ग्रामीण खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं।
*प्रशासन से मांग*
गांव वालों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से तुरंत पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी जनहानि हो सकती है।
