दूनी में 27 अप्रैल को गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर जुलूस व ज्ञापन

शिवराज बारवाल मीना
टोंक। स्मार्ट हलचल|राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर 27 अप्रैल 2026 को दूनी नगरपालिका मुख्यालय पर जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
राष्ट्रीय ग्वाल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौवत्स ओमप्रकाश ने बताया कि 27 अप्रैल को पूरे देश में गौ सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत देशभर के तहसील मुख्यालयों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे, जिसमें गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग प्रमुख रूप से रखी जाएगी। दूनी में यह कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे दूणजा माता मंदिर से शुरू होगा। जुलूस टोडा का दरवाजा, घास भैरो चौक, मीरा सर्किल और मुख्य बाजार से होते हुए दूनी बस स्टैंड स्थित नगरपालिका कार्यालय पहुंचेगा। यहां तहसीलदार दूनी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी का आह्वान किया है।साथ ही व्यापारिक वर्ग से अपील की गई है कि ज्ञापन कार्यक्रम के पश्चात ही अपने प्रतिष्ठान खोलकर इस अभियान को समर्थन दें।