शिवराज बारवाल मीना
टोंक/अलीगढ़ । स्मार्ट हलचल|भीषण गर्मी के बीच पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री दादू पर्यावरण संस्थान, रानीपुरा के कार्यकर्ताओं ने सराहनीय पहल की। संस्था द्वारा सोमवार व मंगलवार को पुलिस थाना अलीगढ़ सहित विभिन्न सार्वजनिक चौराहों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए।
इस दौरान अलीगढ़ पुलिस थाना स्टाफ हैड कांस्टेबल रामप्रसाद मीणा, राधेश्याम शर्मा आदि ने भी सहयोग करते हुए अभियान में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ता दिलखुश चौरू, देशराज, बीरमदेव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संस्था के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गर्मी के मौसम में जल स्रोत सूखने के कारण पक्षियों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में परिंडे लगाकर उन्हें राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपने घरों व आस-पास स्थानों पर पानी के बर्तन रखकर इस पुनीत कार्य में सहयोग करें।
