रामपाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया नमन

 

गांधी भवन में पुष्पांजलि कार्यक्रम, जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने याद किए जनसेवा के योगदान

भीलवाड़ा |स्मार्ट हलचल|स्वर्गीय रामपाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा शहर की ओर से गांधी भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिलाध्यक्ष शिवराम जी.पी. खटीक के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, विचारों और जनसेवा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा हैं।
एडवोकेट कुणाल ओझा ने कहा कि रामपाल उपाध्याय का जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक ने कहा कि उनके बताए सिद्धांतों और सेवा भावना को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में मनोज पालीवाल, मंजू पोखरणा, राजेश चौधरी, धर्मेंद्र पारीक, संजय पेड़ीवाल, अनिल राठी, किशन चौधरी, योगेश सोनी, रफीक बिसायती, निसार सिलावट, डॉ. फरियाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।