स्व गणना चरण में विधायक आक्या ने पोर्टल पर दर्ज की जानकारी, आमजन से जुड़ने का किया आव्हान

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने रविवार को सेंसस इंडिया 2026 सेल्फ एनुमरेशन सरकारी पोर्टल पर जाकर अपना व परिवार का जनगणना प्रपत्र स्वयं भरा।
विधायक आक्या ने इस अवसर पर क्षैत्रवासियो के लिए संदेश प्रसारित करते हुए कहा की जनगणना हमारे देश की नींव है। दिनांक 1 मई से 15 मई तक स्वयं जनगणना प्रपत्र भर सकते है। इसके बाद 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। इस बार जनगणना प्रपत्र को स्वयं भरकर इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं। आपकी दी गई सही और पूर्ण जानकारी से सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलती है। यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित और गोपनीय है। आपका डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। आइए हम सब मिलकर जिम्मेदार नागरिक बने और अपने देश के विकास में योगदान देवें।