दीक्षान्त हरचन्दानी बने ब्यावर नगरपरिषद के उपसभापति
भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस की शिवांगी नागौरा को 22 मतों से दी शिकस्त, हरचन्दानी को मिले 41 वोट
अनिल कुमार खींची
स्मार्ट हलचल। ब्यावर । ब्यावर नगरपरिषद में उपसभापति पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में भाजपा के दीक्षान्त हरचन्दानी ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शिवांगी नागौरा को 22 मतों के अंतर से पराजित किया। हरचन्दानी को कुल 41 मत, जबकि शिवांगी नागौरा को 19 मत प्राप्त हुए।
उपसभापति चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक सरगर्मियां तेज थीं। भाजपा ने कई दावेदारों के बीच युवा पार्षद दीक्षान्त हरचन्दानी को अपना प्रत्याशी बनाया। वहीं कांग्रेस की ओर से शिवांगी नागौरा ने नामांकन दाखिल किया था।
मतदान के बाद घोषित परिणाम में हरचन्दानी को भाजपा के पार्षदों की संख्या से अधिक मत प्राप्त हुए। इससे उन्हें अन्य दलों अथवा निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन मिलने की चर्चा रही। हालांकि किस पार्षद ने किस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया, इसका आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है।
हरचन्दानी की जीत के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल नजर आया।