जिला स्तरीय सम्मान से बढ़ा मेघवाल परिवार का गौरव, चिराग मेघवाल का भव्य अभिनंदन

अनिल कुमार

ब्यावर।स्मार्ट हलचल|80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पृथ्वीराज चौहान स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए चिराग मेघवाल (ट्रेडिया) को जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर संयुक्त ट्रेडिया परिवार में खुशी का माहौल रहा और परिवारजनों ने उनके निवास पर पहुंचकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।चिराग मेघवाल, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं मानव अधिकार संस्था, जिला ब्यावर, को मृत्यु भोज उन्मूलन, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण, वृक्षारोपण, रक्तदान, मानवाधिकार संरक्षण एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मान के बाद परिवारजनों ने माला पहनाकर एवं साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया। मिठाई खिलाकर खुशी जताई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परिवारजनों ने कहा कि चिराग मेघवाल ने सामाजिक सेवा को अपना दायित्व मानते हुए निरंतर समाजहित में कार्य किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि समाज का भी गौरव बढ़ा है।

परिवारजनों ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने, जरूरतमंदों की सहायता करने, रक्तदान, वृक्षारोपण और मानवाधिकार संरक्षण जैसे कार्यों में चिराग की सक्रिय भूमिका युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। जिला स्तरीय सम्मान उनकी मेहनत और सेवा भावना का सम्मान है।

इस अवसर पर मोहन जी ट्रेडिया, देबी जी ट्रेडिया, लेखराज जी ट्रेडिया, हरदेव जी ट्रेडिया, महेन्द्र जी ट्रेडिया, रतन जी ट्रेडिया, किशन जी ट्रेडिया, मुकेश जी ट्रेडिया, अमरचंद जी, पिंटू ट्रेडिया एवं सूरजमल जी सुवाल सहित परिवारजन उपस्थित रहे। संयुक्त ट्रेडिया परिवार ने चिराग मेघवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल सामाजिक भविष्य की कामना की।