गंगापुर
(दिनेश लक्षकार)
स्मार्ट हलचल|70 वीं जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता (14 वर्षीय छात्र छात्रा) के समापन समारोह माणक रा०उ०प्रा०वि० माणकनगर में हुआ ।
आयोजक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंकर लाल रेगर ने बताया कि समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार त्रिवेदी विधायक प्रत्याशी रहें। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भवानी शंकर भट्ट पीईईओ डेलाना ने की ।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सोहन लाल चौधरी,चेतन प्रकाश डीडवानिया, शंकर लाल जाट, रणदीप त्रिवेदी, मोहन तिवाड़ी, लखन कांकाणी, देवी लाल गाडरी, रतन लाल गुर्जर, राजमल शर्मा, शमशुद्दीन रंगरेज, मुकेश चन्देल, पुष्पेंद्र सिंह चौहान,रूपनारायण गुर्जर, कैलाश चौहान, लखन राव, रतन शर्मा, प्रशासक डेलाना धर्मचंद भील थे
भामाशाह के रूप में पदम मेहता, कैलाश चंद्र कचौलिया, राकेश शर्मा, सुरेश चौधरी, बच्चा बंजारा,लखन ईट उद्योग, महावीर ईट उद्योग, प्रभु लाल सुवालका, बहादुर बंजारा,प्रकाश बंजारा,आदि का अतिथियों द्वारा भामाशाह के रूप में मोमेंटो देकर आभार व्यक्त किया गया।
इस बीच शिक्षा विभाग से विभाग प्रतिनिधि के रूप में नवरत्न सेन ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन किया जिसमें बताया कि इस प्रतियोगिता में 53 छात्राएं एवं 108 छात्रों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान समाज सेवी महावीर शर्मा, राहुल शर्मा, गणपत शर्मा,दीपक बंजारा, प्रकाश रेगर, उदयराम गाडरी,वकील बंजारा, चेतन सेन, हिमांशु प्रजापत, ललित बंजारा, कैलाश प्रजापत,पवन शर्मा, जितेंद्र बंजारा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
माणक नगर, माल का खेड़ा, हेमा खेड़ा के ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।संचालन गोपाल सालवी एवं बहादुर बंजारा ने किया ।