शिरीष त्रिपाठी गुजरगौड़ समाज के जिलाध्यक्ष मनोनीत

महासभा ने संगठन विस्तार को लेकर की नियुक्ति, समाजजनों में हर्ष

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल. गुजरगौड़ ब्राह्मण महासभा के संगठनात्मक विस्तार को लेकर राष्ट्रीय महासमिति की सर्वसम्मति एवं संगठन की स्वीकृति से शिरीष त्रिपाठी को चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन राज आचार्य उदयपुर द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार संगठन के सांगठनिक कार्यों को गति देने एवं समाज को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया। नियुक्ति के बाद विप्र समाज में हर्ष का माहौल देखा गया तथा समाजजनों ने शिरीष त्रिपाठी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

महासभा की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि आगामी एक माह के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन कर उसकी घोषणा की जाए, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को जिलेभर में प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके।

समाजजनों ने उम्मीद जताई कि शिरीष त्रिपाठी के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को गति प्राप्त होगी।