ग्रामीण सेवा शिविर में खातों का विभाजन व आवासीय पट्टा जारी, ग्रामीणों को मिली राहत

महेन्द्र नागौरी

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल।पंचायत समिति बनेड़ा की ग्राम पंचायत उपरेड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम बना। शिविर में राजस्व एवं पंचायतीराज विभाग ने लंबित मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया।शिविर के दौरान आनंद कंवर, गंगा देवी एवं लालाराम के खातों का आपसी सहमति से मौके पर ही विभाजन कर दिया गया, जिससे लंबे समय से चले आ रहे राजस्व विवाद का समाधान हुआ। वहीं प्रेमचन्द्र बैरवा को उनके पुश्तैनी मकान का आवासीय पट्टा जारी किया गया।
मौके पर ही समस्याओं के समाधान से लाभार्थियों ने खुशी जताते हुए राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं शिविर में मौजूद अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।