अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा पर रहेगा फोकस, डीएसपी नरेंद्र पारीक ने संभाला पदभार

अनिल कुमार

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र पारीक ने गुरुवार को ब्यावर में पुलिस उपाधीक्षक पद का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराधों की स्थिति एवं पुलिसिंग से संबंधित जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।डीएसपी नरेंद्र पारीक ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम के साथ महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी पुलिसिंग के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान करने तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे।