गौमाता को हरा चारा व लापसी अर्पित कर लिया सेवा का संकल्प
अनिल कुमार
ब्यावर।स्मार्ट हलचल|जैन सोशल ग्रुप सनशाइन, ब्यावर की ओर से सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को अजमेर रोड बाईपास स्थित वन्दे गौ मातरम् गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गौमाता को हरा चारा एवं लापसी अर्पित कर सदस्यों ने जीवदया और सेवा का संदेश दिया।कार्यक्रम के लाभार्थी नंदकुमार, हीरेन, शुभम भंडारी एवं परिवार रहे। संस्था अध्यक्ष राहुल ओस्तवाल एवं मंत्री भूपेश भंसाली ने कहा कि सेवा सप्ताह का उद्देश्य समाज में सेवा, जीवदया एवं परोपकार की भावना को बढ़ावा देना है। गौसेवा भारतीय संस्कृति में जीवदया की महत्वपूर्ण परंपरा है और ऐसे सेवा कार्यों से समाज में करुणा व संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम में वीरेंद्र बोहरा, पंकज डेडिया, अरुण रूनीवाल, अमित गोधा, अमित कोठारी, विनोद श्रीश्रीमाल, प्रतीक खटोड़, महावीर आबड, राहुल पगारिया सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में गौशाला प्रबंधन एवं सहयोगियों का आभार जताया गया।
