शिवराज बारवाल मीना
टोंक।स्मार्ट हलचल|टोंक नगर परिषद के वार्ड नम्बर 27 स्थित मोती बाग कब्रिस्तान में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद अकबर खान की मौजूदगी में पहल की गई। इस दौरान मोहम्मद अजीज़, हज़रत मोअज्ज़म साहब, अज़ीज़ भाई, मुबारक भाई सहित अन्य लोगों ने कब्रिस्तान परिसर में जगह-जगह फैले कांटों एवं झाड़ियों की सफाई को लेकर विचार-विमर्श किया। इसके बाद परिसर में सफाई कार्य करवाकर कांटों और झाड़ियों को हटाया गया। इस अवसर पर पार्षद अकबर खान ने कहा कि कब्रिस्तान की साफ-सफाई एवं बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित लोगों से नियमित रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा कब्रिस्तान परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने में सहयोग करने की अपील की।