जाट छात्रावास अध्यक्ष का चुनाव 21 जून को तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा-स्मार्ट हलचल।कलिंजरी गेट शाहपुरा पर स्थित श्री शिव जाट छात्रावास के अध्यक्ष बन्ना लाल जाट के देवलोकगमन होने पर विगत लंबे समय से छात्रावास अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। छात्रावास प्रवक्ता एडवोकेट
रामप्रसाद जाट के अनुसार आज कार्यकारी अध्यक्ष रामधन जाट की अध्यक्षता में छात्रावास के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई बैठक में उपस्थित सदस्य ने चुनाव के संबंध में नियमावली तय की जिसके अनुसार छात्रावास के नियमित सदस्य ही चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे नियमित सदस्य बनने के लिए सदस्यता शुल्क 5000 आजीवन नए सदस्यों के लिए ₹100 प्रति वर्ष के हिसाब से 2005 से लेकर अभी तक ₹2000 प्रति सदस्य एवं पूर्व में बने हुए सदस्य अपनी बकाया सदस्यता शुल्क जमा करा कर चुनाव में भाग ले सकेंगे।
सदस्यता अभियान 15 जून तक रहेगा उसके बाद सदस्य नहीं बनाए जाएंगे। 21 जून को सदस्यों द्वारा छात्रावास अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। बैठक में रतनलाल सोराणा हुक्मपूरा,
शांतिलाल जाट माताजी का खेड़ा, रामदयाल जाट ईटड़िया, बैनाथ रणवा आमली कालू सिंह, कैलाश गोरा बचखेड़ा, हंसराज जाट तस्वारिया बाँसा, हरिराम जाट सचिव सुखपाल जाट पुखराज डकावा उपस्थित रहे।