बनस्टी गांव में सरकारी भूमि पर कब्जे और अवैध गतिविधियों का आरोप, कार्रवाई की मांग
चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। चित्तौड़गढ़ तहसील के बनस्टी गांव में धार्मिक स्थलों के निकट कथित अतिक्रमण एवं अवैध गतिविधियों के विरोध में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई।सरपंच संघ जिलाध्यक्ष गणेशलाल साहू ने बताया कि गांव के तेजाजी चौक, लाला फूला माताजी एवं नाहरसिंह माताजी के धार्मिक स्थलों के समीप स्थित मंगरी क्षेत्र की सरकारी भूमि पर कथित रूप से अवैध अतिक्रमण कर झोंपड़ी बना ली गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त स्थान पर पत्थरों की कच्ची दीवार एवं तिरपाल लगाकर अस्थायी निर्माण किया गया है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा पूर्व में हटाए जाने के बावजूद दोबारा कब्जा कर लिया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त स्थान पर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। धार्मिक स्थलों के आसपास इस प्रकार की गतिविधियों को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है।
ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए तथा जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस दौरान सरपंच संघ जिलाध्यक्ष गणेशलाल साहू, पूर्व सरपंच बक्षीराम, उपप्रशासक इन्द्रमल गुर्जर, फतहलाल गुर्जर, मोतीलाल गुर्जर, वार्ड पंच भेरूलाल, नारायण गुर्जर, गोटू गुर्जर, रतनलाल गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, गोमन गुर्जर, गोपालदास, श्रवण गुर्जर, डालू गुर्जर, लाला गुर्जर, प्रभु प्रजापत, रतनलाल प्रजापत, लक्ष्मण प्रजापत, रतन भील, नारायणलाल, शंभूलाल गुर्जर, चंपालाल गुर्जर, दिनेश पटेल, श्यामलाल जटिया, रतन जटिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
धार्मिक स्थल के पास अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
बनस्टी गांव में सरकारी भूमि पर कब्जे और अवैध गतिविधियों का आरोप, कार्रवाई की मांग
चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। चित्तौड़गढ़ तहसील के बनस्टी गांव में धार्मिक स्थलों के निकट कथित अतिक्रमण एवं अवैध गतिविधियों के विरोध में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
सरपंच संघ जिलाध्यक्ष गणेशलाल साहू ने बताया कि गांव के तेजाजी चौक, लाला फूला माताजी एवं नाहरसिंह माताजी के धार्मिक स्थलों के समीप स्थित मंगरी क्षेत्र की सरकारी भूमि पर कथित रूप से अवैध अतिक्रमण कर झोंपड़ी बना ली गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त स्थान पर पत्थरों की कच्ची दीवार एवं तिरपाल लगाकर अस्थायी निर्माण किया गया है।