धौलपुर।स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) धौलपुर द्वारा बीए, बीएससी एवं बीसीए के परिणामों में आई त्रुटियों के विरोध में जिला कलेक्टर को बृज विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। परिषद ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए परिणामों में सुधार करने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परिणामों में अनेक विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण (बैक) कर दिया गया है, जिसका कारण केवल विश्वविद्यालय हैं विद्यार्थियों को सेमेस्टर के तुरंत बाद परीक्षा करवाने के लिए बहुत कम समय देना जिससे विद्यार्थियों की ना क्लास चल पायी हैं ना ही विद्यार्थी पढ सका हैं और ये बात विश्वविद्यालय प्रशासन की जानकारी में होते हुए भी अनदेखा किया गया हैं जो विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर मानसिक दबाव बनाता हैं और इस प्रकार की त्रुटि के कारण विद्यार्थियों में असमंजस और निराशा की स्थिति उत्पन्न हो रही है तथा उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। परिषद ने मांग की कि जिन विद्यार्थियों को गलत तरीके से बैक लगाकर अनु उत्तीर्ण घोषित किया गया है, उनके परिणामों में शीघ्र सुधार किया जाए। साथ ही ऐसे सभी विद्यार्थियों को आगामी सेमेस्टर में परीक्षा फॉर्म भरने के लिए मान्य किया जाए.प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निशा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिला कार्यालय मंत्री करुणा शर्मा ने कहा कि यह समस्या बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को प्रभावित कर रही है, इसलिए प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए और सभी परिणामों की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।गर्ल्स कॉलेज की इकाई अध्यक्ष तान्या समाधिया ने कहा कि छात्राओं को इस समस्या के कारण विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द परिणामों में सुधार कर विद्यार्थियों को राहत दी जाए। इस उपलक्ष्य में मुस्कान,साक्षी चौधरी, निधि, हरप्रीत,डॉली ,विसंजन शर्मा, शुभाशी ,नैतिक, सचिन, कन्हैया शर्मा,अर्चित, योगेश,सौरव, कुलदीप, करुणा, निशा ,प्रज्ञान डागोर सहित परिषद के कई कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
