निर्वाचन ड्यूटी कटवाने के लिए नहीं चलेगा बीमारी का बहाना, स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल बोर्ड गठन के निर्देश

बजरंग आचार्य

चूरू । स्मार्ट हलचल|चुनाव कार्य से मुक्त रहने के लिए बीमारी का बहाना अब नहीं चलेगा। जिला निवार्चन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने अस्वस्थता के कारण दायित्व मुक्ति चाहने वाले कार्मिकों के लिए मेडिकल बोर्ड के गठन के आदेश जारी किए हैं।उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) अर्पिता सोनी ने बताया कि निर्वाचन कार्य से मुक्त रहने के लिए अक्सर कार्मिकों द्वारा अस्वस्थता का उल्लेख किया जाता है। यदि किसी कार्मिक द्वारा अब निर्वाचन दायित्व से मुक्ति के लिए बीमारी के कारण का उल्लेख किया जाएगा तो उसका मेडिकल बोर्ड से परीक्षण करवाया जाएगा।उन्होंने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव— 2026 के संदर्भ में सीएमएचओ को चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों / कर्मचारियों के लिए 03 मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक बोर्ड चूरू मुख्यालय पर जिसमें उपखण्ड चूरू व राजगढ़, दूसरा बोर्ड सरदारशहर मुख्यालय पर जिसमें उपखण्ड तारानगर व सरदारशहर के चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों के लिए तथा तीसरा बोर्ड रतनगढ़ मुख्यालय पर रतनगढ़, सुजानगढ़ व बीदासर उपखंड के कार्मिकों के लिए गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं गठित बोर्ड में नियुक्त अधिकारियों को कार्मिक का पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त ही अपनी अनुशंषा/टिप्पणी कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।
—