पीपलू (टोंक): स्मार्ट हलचल|पीपलू उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुरेडा में अज्ञात चोरों ने खेत की सुरक्षा के लिए लगाई गई तारबंदी के पोल चोरी कर लिए। किसान ने अपनी फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों ओर तारबंदी कर रखी थी, लेकिन अज्ञात बदमाश पोल उखाड़कर ले गए।इस घटना से किसान को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ फसल की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इस प्रकार की चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे किसानों में भय का माहौल है।
