वर्षों से फरार चल रहे दो वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार

(दीपक राठौर)

बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|बिजौलियाँ पुलिस द्वारा वर्षों पुराने वांछित अपराधियों की धर – पकड़ कार्यवाही के दौरान दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया| जिसमे करीब 25 सालों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी मदनलाल बंजारा उम्र 56 वर्ष रणछोरपूरा निवासी चित्तौड़गढ़ को खेत से गिरफ्तार किया गया | मदन लाल बंजारा आबकारी अधिनियम के एक प्रकरण व मारपीट के दो प्रकरणों में फरार चल रहा था|
वही एक्सीडेंट प्रकरण में करीब 20 सालों से फरार चल रहे रामलाल शर्मा उम्र 60 वर्ष को किराए के मकान बस्सी जिला चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया गया उक्त कार्रवाई में थाना अधिकारी स्वागत पाड़्या, सहायक उप निरीक्षक सुनील बेनीवाल, हेड कांस्टेबल सुनील चाहर, कांस्टेबल शिवपाल,हेमाराम, विनोद की भूमिका रही धर -पकड़ कार्यवाही के दौरान कांस्टेबल हेमाराम और शिवपाल की विशेष भूमिका रही |