Homeभरतपुरअज्ञात कारणों से महिला ने की आत्महत्या

अज्ञात कारणों से महिला ने की आत्महत्या

बानसूर। स्मार्ट हलचल/कस्बे के अलवर रोड पर सुवस्त्या मंदिर के पास एक मकान में महिला ने गुरुवार को सुसाइड कर लिया। विवाहित घर में फंदे से लटकी मिली। पुलिस महिला की आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। डीएसपी सुनील जाखड़ ने बताया कि रामपुर की रहने वाली सुमन मीणा पत्नी राजेंद्र मीणा ने गुरुवार शाम अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी महिला के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। महिला का पति ट्रक ड्राइवर है। घटना के समय मकान पर कोई नही था। घटना के समय महिला के दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। डीएसपी जाखड़ ने बताया कि गुरुवार शाम अस्पताल से सूचना मिली की एक महिला ने सुसाइड कर लिया है। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार महिला अपने बच्चो के साथ पिछले करीब 2 साल से अपने ससुराल वालों से अलग बानसूर में अलवर रोड पर सुवस्तिया मंदिर के पास कमरा किराए पर लेकर रह रही थीं। घटना के समय दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे।

RELATED ARTICLES