असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई आग दमकल कर्मियों ने मशक्कत से बुझाई

बूंदी- स्मार्ट हलचल|पूर्व पार्षद संजय भूटानी ने बताया मांजी साहब के पास कुंड स्थित कपड़े की दुकान के पीछे कचरा डालने की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नगर परिषद नाकाम नजर आ रही है। नगर परिषद द्वारा कई बार समझाने के बाद भी व्यवसायीओ द्वारा ऐतिहासिक कुंड के पास कचरा डाला जा रहा है। जिस से शहर की शोभा खराब हो रही है प्रदूषण भरे माहौल में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। शहर में कचरा गाड़ियों की व्यवस्था होने के बाद भी कचरा सार्वजनिक स्थानों पर डाला जाने वाला कचरा समय पर नहीं उठ पा रहा है। जिसके कारण असामाजिक तत्वों द्वारा दुकान खुलने से पहले ही आग लगा दी जाती है । प्रातः 10:00 बजे कपड़े की दुकान खोलते ही दुकान में धुआं भर गया कपड़ा व्यवसायी की सूचना पर नगर परिषद से दमकल भेजकर कर्मचारियों की सूज बूझ से आग पर काबू पाया,अन्यथा भारी नुक़सान हो सकता था।