• Home
  • भीलवाड़ा
  • जमीनी विवाद में फायरिंग व जानलेवा हमला, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Image

जमीनी विवाद में फायरिंग व जानलेवा हमला, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

महिला को छूकर निकली गोली, तलवार-कुल्हाड़ी से हमला; वारदात में प्रयुक्त बोलेरो जब्त

दिलखुश मोटीस

सावर(अजमेर)@स्मार्ट हलचल।सावर थाना क्षेत्र के ग्राम रात्या में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग एवं जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी भी जब्त कर ली है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम रात्या निवासी रामप्रसाद गुर्जर पुत्र चुन्नीलाल गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2012 में उन्हें ग्राम रात्या घटियाली में 8 बीघा भूमि आवंटित हुई थी। 21 मई 2026 को सुबह करीब 11:20 बजे शिवराज, पर्वतराज, शिवराज, प्रताप सहित करीब 40-50 हथियारबंद लोग उक्त जमीन पर पहुंचे और अवैध कब्जे की नीयत से खंभे गाड़ने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने परिवादी पक्ष पर हमला कर दिया। आरोप है कि पर्वतराज ने रिवाल्वर से जानलेवा फायर किया, जिससे गोली एक महिला की ठोड़ी को छूते हुए निकल गई और वह अचेत हो गई। वहीं अन्य आरोपियों ने तलवार एवं कुल्हाड़ी से हमला कर परिवार के कई सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर निरीक्षण कराया गया तथा खाली कारतूस एवं खून से सनी मिट्टी को साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने फील्ड इंटेलिजेंस एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शिवराज मीणा (35) पुत्र दुर्गालाल मीणा निवासी रात्या, शिवराज गुर्जर (34) पुत्र हरजी गुर्जर निवासी जसवंतपुरा तथा राजकुमार उर्फ रामसिंह (22) पुत्र यादराम मीणा निवासी रुपारेल देवली जिला टोंक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी राजकुमार उर्फ रामसिंह की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जब्त कर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अनुसंधान जारी है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी राधेश्याम जाट, एएसआई किशनलाल, हेड कांस्टेबल भंवरलाल, हनुमान लाल तथा कांस्टेबल रामेश्वर गिरी, राकेश यादव एवं महेन्द्र मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

रक्षाबंधन पर पीहर आई मां की खुशियां मातम में बदलीं, घटना से गांव में पसरा सन्नाटा सर्पदश से घर के आंगन में सो रही दो मासूम बहनों को सांप ने डसा दोनों की मौत

किशन खटीक स्मार्ट हलचल|रायपुर|रायपुर थाना क्षेत्र के मोखमपुरा गांव में रविवार को रक्षाबंधन के पर्व पर आई एक…

ByByLatika Ameta Sep 6, 2026

राशमी में मतवाली पहाड़ी से गिरकर दो गायों की मौत: सुरक्षा के लिए तार-जाली लगाने की मांग , गौवंश की मौत पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सत्यनारायण सेन राशमी।स्मार्ट हलचल|कस्बे में बुधवार शाम को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां मतवाली माता की पहाड़ी…

ByByLatika Ameta Sep 6, 2026

संत स्मृति में गूंजा संदेश : गुरु के आदर्शों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि: रवीन्द्र मुनि

:- मेवाड़ केसरी पूज्य प्रवर्तक श्री मोहनलाल जी मसा का 39वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया, रवीन्द्र मुनि जी…

ByByLatika Ameta Sep 6, 2026

अवैध बजरी खनन-परिवहन गिरोह से जुड़े 3 और आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 6 हो चुके हैं गिरफ्तार

सुवाणा-कोटा बाईपास पर गुटबाजी में दो पक्ष भिड़े थे आमने-सामने, हथियारों से लैस होकर वाहनों को टक्कर मारने…

ByByLatika Ameta Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *