Homeभरतपुरप्रथम स्तरीय जनसुनवाई हुई आयोजित

प्रथम स्तरीय जनसुनवाई हुई आयोजित

 शशिकांत शर्मा

स्मार्ट हलचल/वैर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जगजीवनपुर में त्रिस्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा संचालित वैर उपखंड के ग्राम पंचायत जगजीवनपुर में जनता की समस्यायों का निस्तारण करने के लिए प्रथम स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को आयोजित की गई।जिसमे करीब बीस परिवादी उपस्थित हुए।जिसमे सोलह परिवादों का मौके पर ही अधिकारियों ने निस्तारण किया।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर परिवाद नामांकन के वा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के थे जिनका तुरंत निस्तारण किया गया इसके अलावा दो जॉब कार्ड भी बनाए गए साथ ही अधिकारियों वा कर्मचारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने पर जोर दिया।इस मौके उपखंड अधिकारी ललित मीणा,तहसीलदार सुरेंद्र आर्य,नायब तहसीलदार अजय मधुकर,बाल विकास अधिकारी नागेश गुप्ता,बिजली विभाग के अधिकारी,ब्लॉक सांखकीय अधिकारी मोनिका कुमारी,स्वास्थ्य अधिकारी,खंड विकास अधिकारी मुरारी गौतम,सरपंच,सेक्रेटरी,कनिष्ठ लिपिक लोकेंद्र सहित अनेक कर्मचारी वा अधिकारी मोजूद रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES