भीलवाड़ा:- स्मार्ट हलचल।शास्त्री नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के चुनाव रविवार को रामेश्वरम में संपन्न हुए, आयोजित चुनाव में सर्व सहमति से अध्यक्ष पद पर भेरूलाल सोमानी व मंत्री पद पर मुकेश जागेटिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया, प्रचार प्रसार मंत्री डॉ भाग चन्द सोमानी ने बताया कि अध्यक्ष व मंत्री के निर्देशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पोरवाल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु कास्ट,संगठन मंत्री ओमप्रकाश बियानी,सह मंत्री ओमप्रकाश कास्ट,रामस्वरूप राठी,उपाध्यक्ष अनिल कुमार बंग,शीतल सोडाणी,अनिल सोमानी,सुनील सोमानी व प्रचार प्रसार मंत्री डॉ भाग चन्द सोमानी को नियुक्त किया गया।
अध्यक्ष भैरूलाल सोमानी ने शास्त्री नगर के सभी माहेश्वरी बन्धुओं को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया व सभी को साथ लेकर समाज में रचनात्मक कार्य करने की शपथ ली।
मंत्री मुकेश जागेटिया ने भीलवाड़ा में क्षेत्रीय सभा को उत्तरोत्तर प्रगति करने हेतु अपना सर्वोच्च देने की घोषणा की।। इसी के साथ ही नगर माहेश्वरी सभा व जिला प्रतिनिधियों का निर्वाचन भी निर्विरोध किया गया ।।इस दौरान सुनील बियानी कंवर लाल पोरवाल, राधेश्याम गग्गड, राधेश्याम सोमानी, राजेंद्र समदानी, अनिल राठी , कैलाश सोमानी, सत्यनारायण मुन्दडा, फतेह लाल जैथलिया, दिनेश सोमानी, बाल किशन सोमानी आदि उपस्थित थे।।
