श्री चारभुजानाथ मंदिर पर ध्वज दंड एवं कलश की स्थापना

स्मार्ट हलचल|भादसोड़ा कस्बे के सुथारिया खेड़ा (भादसोड़ा खेड़ा) में श्री चारभुजानाथ मंदिर में धार्मिक विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजस्तंभ (ध्वज दंड) एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। स्थापना के दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा और ग्रामीणों ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री चारभुजानाथ की पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके पश्चात विधिवत पूजन-अनुष्ठान कर ध्वजस्तंभ एवं मंदिर शिखर पर कलश की स्थापना की गई। ध्वजस्तंभ पर धार्मिक परंपरा के अनुसार ध्वजा चढ़ाई गई। ध्वजस्तंभ एवं कलश स्थापना को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक वातावरण के बीच भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की गई। पूजा-अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।