Homeभीलवाड़ाफुलिया मंडल में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात एपिसोड देखा और...

फुलिया मंडल में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात एपिसोड देखा और सुना

राजेश शर्मा धनोप।
फुलिया कला में भाजपा कार्यकर्ता एवं सैकड़ो ग्राम वासियों ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का एपिसोड संयुक्त मिलकर देखा गया एवं सुना गया। ग्राम में लैपटॉप लगाकर मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को देखा गया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे दीवार लेखन अभियान के तहत रामद्वारा चौराहे पर दीवार पर कमल का चिन्ह व एक बार फिर से मोदी सरकार नारा स्लोगन लिखकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें शंकर लाल गुर्जर ओएसडी जेकर्नाटक राज्यपाल एवं कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र रायका, सहसंयोजक विजय पाराशर, वरिष्ठ कार्यकर्ता महावीर प्रसाद हेडा, कैलाश सोमानी, जसवंत राव, सावन सोनी, गणेश सोनी, देवकुश गोदारा, रामनिवास प्रजापत, बाला रेगर, अमित पारीक, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। इसी के साथ ग्रामीण मंडल फुलिया कला में ग्राम कोठियां, अरवड़ एवं सांगरिया में दीवार लेखन कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया।

RELATED ARTICLES