बानसूर। स्मार्ट हलचल/कस्बे के निकटवर्ती ग्राम बबेरा में श्री गणेश नाथ महाराज का विशाल भंडारा व मेला 12 सितंबर 2024 को बड़ी धूमधाम से भरवाया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। पंचायत समिति सदस्य राम सिंह गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम में बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत, कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल, बहरोड़ विधायक डॉ.जसवंत सिंह यादव,खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर,मुंडावर विधायक ललित यादव,पूर्व उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ,पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर,पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, भाजपा नेता महेंद्र यादव, बानसूर प्रधान सुमन सुभाष यादव, कोटपूतली प्रधान इंद्राज रावत, जिला पार्षद पूर्ण चंदेला ,जिला पार्षद मंजू रावत व भामाशाह मातादिन पनिहार सहित अन्य दिग्गज शिरकत करेंगे।