सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने और नई पीढ़ी विरासत से जोड़ने का अवसर देता है गणोत्सव — राजेश कृष्ण बिरला
जेसीआई एलुमनी क्लब जोन-5 के आयोजन में गणपति आराधना के साथ सामाजिक एकजुटता का संदेश**
कोटा। स्मार्ट हलचल|भगवान श्री गणेश की आराधना, भक्ति संगीत और पारिवारिक आत्मीयता के बीच जेसीआई एलुमनी क्लब जोन-5 एवं कोटा रीजन की ओर से पुरुषार्थ भवन, गोबरिया बावड़ी सर्किल में ‘गणेशोत्सव—एक साँझ’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा से हुआ। इसमें बड़ी संख्या में सदस्य और उनके परिजन शामिल हुए। परिसर पहुंचने के बाद विधिवत गणेश स्थापना और पूजा-अर्चना की गई। आरती के पश्चात आयोजित भजन संध्या में प्रस्तुत भक्तिमय गीतों ने वातावरण को श्रद्धा और उल्लास से भर दिया।
समारोह में रेडक्रॉस के स्टेट चैयरमेन राजेश कृष्ण बिरला, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि भगवान गणेश भारतीय संस्कृति में शुभारंभ, विवेक और मंगल के प्रतीक हैं। गणेशोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि परिवार और समाज को एक साथ लाने वाला पर्व है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने का अवसर देते हैं।
छप्पन भोग के साथ हुई आराधना
समारोह में भगवान गणेश को छप्पन भोग अर्पित किया गया। भजन संध्या के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी एवं भोजन की व्यवस्था रही। JCI एलुमनी क्लब जोन-5 के चेयरमैन प्रियंक करिश्मा माहेश्वरी ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और परिवारों के बीच आत्मीय संबंध मजबूत करने का अवसर देते हैं।
आयोजन में परियोजना सलाहकार अनुपम रीना शर्मा रहे। आयोजन की व्यवस्थाओं में रजनीश रेनू मोहता, दिनेश योगिता चौहान, युगल रेनू माहेश्वरी, संदीप रागिनी पाड़िया, संजीव चिंकल कोठारी एवं विशाल ऋचा रस्तोगी ने योगदान दिया।
वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों की मौजूदगी
समारोह में प्रियंक करिश्मा माहेश्वरी, पीयूष नीलम खंडेलवाल, विकास स्वाति शर्मा, गौरव रीना अगेश्वर, गौरव रक्षा गुप्ता एवं डॉ. शुभम प्रियंका चौधरी सहित जोन-5 के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
पूर्व पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों में मनीष चंडक, मीता अग्रवाल, राजकुमार जैन, जेएफएस पीडीएम रवि अग्रवाल, जेएफएस योगेश चंडक एवं जेएफएस विभोर लोढ़ा की उपस्थिति रही। कोटा रीजन से गार्गी रजनीश चौहान, वीरल रूपल कोठारी, अनूप अमिता जैन, विकास शालिनी मोहता एवं शैलेंद्र स्वाति मंगल सहित पदाधिकारी, सदस्य और उनके परिवारजन शामिल हुए।