Homeराज्यउत्तर प्रदेशयोगी सरकार में सरकारी गौ शाला बनी नर्क, सरकार का गौ माता...

योगी सरकार में सरकारी गौ शाला बनी नर्क, सरकार का गौ माता पर नहीं कोई ध्यान,government cow shelter careless

योगी सरकार में सरकारी गौ शाला बनी नर्क, सरकार का गौ माता पर नहीं कोई ध्यान।

नागपाल शर्मा 

अलवर:- स्मार्ट हलचल/आगरा- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज निर्देश अनुसार व्हाट्सएप द्वारा बृजवासी गौ रक्षक सेना के जिलाध्यक्ष नागपाल शर्मा को बताया कि आगरा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र उर्फ भोलू जाट ने गांव तेहरा में बनी सरकारी गौशाला का निरक्षण किया और देखा कि दो गौ माताओं की हालत गंभीर बनी हुई है,ग्राम प्रधान राजेश कुमार मौर्य को कोई मतलब नहीं है ग्राम प्रधान राजेश कुमार मौर्य और पंचायत सचिव केवल पैसे कमाने में लगे हैं।बी डी ओ महोदय को राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज ने सारी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गौ हमारी माता है अगर हमारी गौ माताओं के साथ ऐसा होगा तो हम गौ रक्षक चुप नहीं बैठेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी महाराज से गुहार लगाएंगे। अगर सरकारी अधिकारी और प्रधान गौ शाला चलाने में असमर्थ हैं तो गौ रक्षक है गौ माताओं की सेवा के लिए। माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी महाराज ग्राम प्रधान राजेश कुमार मौर्य बसपा पार्टी का कार्यकर्ता हैं और वह केवल आपकी छवि को गन्दा करने में लगा है ।18 बीगे का खेत हैं तथा तीन गौ शाला बनी हुई है लेकिन जमीनी स्तर पर काम नहीं हो रहा है। गौ माता के पैसे और खेत की फसल को खा रहे हैं ग्राम प्रधान राजेश कुमार मौर्य और पंचायत सचिव अतः प्रशासन इन पर सख्त कार्रवाई करें। और गौचर भूमि को गौ माता के नाम दर्ज करें ताकि गौमाता को किसी प्रकार से चार पानी की परेशानी ना हों।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES