थाना गुलाबपुरा पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान 05 किलोमीटर पिछा कर क्रेटा कार से मुल्जिमान के कब्जे से पांच

 प्लास्टिक के कट्टों मे 36 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा किया जप्त।
 तस्करी में प्रयुक्त वाहन क्रेटा कार को किया जब्त।
 आरोपी अंकित विश्नोई व अभिषेक विश्नोई को किया गिरफ्तार।

स्मार्ट हलचल|श्री धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री राजेष आर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा के निर्देषन में श्री जितेन्द्रसिह पुलिस उप अधीक्षक वृत गुलाबपुरा के निकटतम सुपरविजन मे श्री संजय कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना गुलाबपुरा के नेतृत्व में एक विषेष टीम का गठन किया गया।
घटना का विवरणः- आज दिनांक 10.05.2026 को जरिये टेलिफोन सूचना मिली कि भीलवाडा की तरफ से एक सफेद रंग की क्रेटा कार आ रही है जिसमे संदिग्ध सामान हो सकता है आदि सूचना पर जिंक चैराहा हुरडा नेषनल हाईवे 148डी पर नाकाबंदी प्रारम्भ की गई। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध क्रेटा कार नम्बर आरजे45-सीवी-8766 आई जो पुलिस नाकाबंदी को देखकर वाहन को वापस घुमाकर कस्बा हुरडा की तरफ भागे जिनका पुलिस जाप्ता द्वारा पिछा किया गया व कस्बा गुलाबपुरा मे वाहन को रूकवाकर चैक किया तो वाहन मे दो मुल्जिमान के कब्जे मे पांच प्लास्टिक के कट्टों मे कुल 36 किलोग्राम डोडा चूरा होना पाया गया जिसे जप्त किया जाकर मुल्जिमान अंकित पिता रामनिवास विश्नोई निवासी मालस हाल रेन थाना मेड़ता सीटी जिला नागौर, अभिषेक पुत्र श्रवणराम विश्नोई निवासी चकधनी थाना कुचेरा जिला नागौर को गिरफ्तार किया गया।
गठित टीमः-1.श्री संजय कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना गुलाबपुरा
2.श्री गोवर्धनलाल उ.नि. पुलिस थाना गुलाबपुरा
3.श्री श्रवण कुमार स.उ.नि. पुलिस थाना गुलाबपुरा
4.श्री सुभाष चन्द्र हैड कानि 138 पुलिस थाना गुलाबपुरा
5.श्री सुभाष चन्द्र हैड कानि 267 पुलिस थाना गुलाबपुरा
6.श्री अभेष कुमार कानि 1537 पुलिस थाना गुलाबपुरा
7.श्री रविन्द्र कुमार कानि 1621 पुलिस थाना गुलाबपुरा
8.श्री भगवानसिंह कानि 2109 पुलिस थाना गुलाबपुरा
9.श्री जगदीष कानि 2181 पुलिस थाना गुलाबपुरा
10.श्री परमवीर कानि 706 पुलिस थाना गुलाबपुरा
गिरफ्तार आरोपीः-
1. अंकित पिता रामनिवास विश्नोई निवासी मालस हाल रेन थाना मेड़ता सीटी जिला नागौर,
2. अभिषेक पुत्र श्रवणराम विश्नोई निवासी चकधनी थाना कुचेरा जिला नागौर