रविवार 21 जून |स्मार्ट हलचल।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की सहभागिता में हार्टफुलनेस संस्था एवं श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति द्वारा जयपुर में श्री भवानी निकेतन कॉलेज ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।विद्याधर नगर, अम्बाबाड़ी झोटवाड़ा, मुरलीपुरा और पूरे जयपुर में इस आयोजन के लिए लोगों में बहुत उत्साह है। बहुत से अन्य प्रतिष्ठित संस्थान भी इस कार्यक्रम में सहभागी बन रहे है।इस आयोजन में लगभग 2000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में प्राणायाम, योगासन, हार्टफुलनेस रिलेक्सेशन एवं ध्यान और मुद्राएं जैसे विभिन्न योगिक अभ्यासों का अनुभव करवाया जाएगा।
इसके साथ ही बच्चों के मानसिक विकास क्षमता बढ़ाने के ब्राइटर माइंड्स तकनीक का परिचय करवाया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य योग को केवल एक शारीरिक व्यायाम के रूप में नहीं, बल्कि एक समग्र जीवन पद्धति के रूप में प्रस्तुत करना है – जहाँ शरीर, मन और आत्मा तीनों में संतुलन स्थापित हो सके।ये कार्यक्रम सुबह 6 बजे से 7. 30 तक आयोजित किया जाएगा ।
